Hair growth tips in Hindi

हर कोई लड़की चाहती है उसके बाल लम्बे  घने और मजबूत हो उस के लिए  अन्य उपचार देखती है अपने बालो को ग्रोथ बढ़ाने के लिए केमिकल से तैयार किए गए शेम्पू और तेल का इस्तेमाल करती  है, या फिर बालो में ट्रीटमेंट करवाती है, क्योकि उसे अपने बाल अच्छे दिखाने है और उसे लगता है की उसके अभी के बाल अच्छे नहीं है। लेकिन ट्रीटमेंट के थोड़े समय बाद ही उनके बाल ख़राब हो जाते है और वो अपने बालो को पहले जैसा बनाने के लिए बहोत प्रयास करते है लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। इससे पैसो की बर्बादी होती है और बाल भी खराब हो जाते  हैं।

बालो का झड़ना और बालो का ग्रोथ बढ़ाना आज कल की आम समस्या हो गई है। बालो के झड़ने की वजह से अधिक महिला अपने बालो को लेकर चिंतित हो जाती है और इसी वजह से वो अपने बालो का इलाज करवाने डॉक्टर के पास जाती हैं पर और ज्यादातर डॉक्टर तुरंत असर दिखाने के चक्कर में हाई डोझ वाली दवाई देते है जिससे बहोत ज्यादा नींद भी आती है और ऐसी दवाई हमारे स्वस्थ्य के लिए हानिकारक है ऐसी दवाई की शुरू शुरू में सही असर दिखा सकती है बालो के लिए लेकिन आगे चल कर ये भी बालो को नुकसान ही पहुँचती है। ये हमारे बालों के विकास को प्रभावित नहीं करते हैं। इसलिए इसके लिए हम प्राकृतिक और  घरेलु उपचार का भी प्रयोग कर सकते है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी सही है और बालो का ग्रोथ बढ़ाने में और जड़ने से रोकने में मदद करता है।

यहाँ पर हम आपको कुछ घरेलु उपाय बताएँगे जिससे आप अपने बालो का ग्रोथ बढ़ा सकते हो और बालो को लम्बे, मजबूत और जड़ने से रोक सकते है। पर इसे पहले हम जान लेते है की हमारे बाल क्यों झड़ते हैं। बालों का झड़ना कई कारणों से हो सकता है जैसे की जब हमारी उम्र बढ़ जाती है तब बाल बढ़ना मुश्किल होता है, तनाव की वजह से, पर्याप्त पोषक तत्व नहीं लेते हैं, हार्मोनल परिवर्तन ,कोई गंभीर बीमारी जैसे की कैंसर, थाइरोइड आदि जिससे  बाल जड़ते हैं। इसलिए निचे दिए गए घरेलु उपाय जो आपके बालो को  झड़ने से रोकेगा और आपको चमकदार, रेशमी बाल और प्राकृतिक बालों का विकास करने में मदद करेंगा ।

1.प्याज का रस

 रात को प्याज का रस निकाल कर नारियल के तेल के साथ इस्तमाल करना है। फिर सुबह को अपने बालों को धो लेना है, प्याज का रस अपने बालो में लगाने के अन्य फायदे है, जैसे की बाल बढ़ते है, जड़ते कम है, इससे ग्रोथ भी बढती और लम्बे होते है, बालो को सही पोषक तत्व मिलता है। प्याज का इस्तमाल करने से बाल सुन्दर और घने बनते है |

२. दही

दही के इस्तेमाल से हमारे बाल मजबूत और घने बनते हैं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड जो बालों को रूसी, सफेद बाल और बालो की ग्रोथ भी बढती है, बालो को टूटने से बचाता है। दही को स्कैल्प पर लगाने के बाद शैम्पू से धोने के बाद बाल सिल्की और हेअलथी बनते है।

३.ऐलोवेरा

ऐलोवेरा के साथ नारियल या प्याज के रस को मिलकर कर भी इस्तमाल कर सकते है। फिर उससे बालों को धो लेना है ऐलोवेरा का इस्तमाल करने से हमारे बाल सिल्की और हेअलथी बनते है और उससे बालो को पोषक तत्व मिलते है और इसका इस्तमाल करने से बालो की रुसी (dandruff) और बालो की खुजली भी दूर होती है | ऐलोवेरा बालो के साथ त्वचा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐलोवेरा से त्वचा में  ग्लो बढ़ता है और त्वचा सुन्दर करने में भी मदद करता है। एलोवेरा को प्राचीन समय में दवाई के रूप में भी इस्तेमाल करते थे। इससे चमड़ी के कोई भी रोग एलेर्जी या फिर बालो के लिए बहोत ही सही माना जाता था।  बहोत सारे लोग अभी भी इसका इस्तेमाल करते है।

4. अंडे

आप अनेक लोगो से सुनते ही होगा की अंडे से उनके बाल स्लिकी और चमकदार हो जाते है। अंडे में पाए गए विटामिन, कार्बोहायड्रेट और फाइबर जिसे हमारे बाल मजबूत और घने हो जाते है। पर अंडे का इस्तमाल करने से बदबू भी बहोत आती है। उसके लिए हेयर मास्क का भी इस्तमाल जरुर करे और फिर बालो को शेम्पू से धोए।  बाल धोने के बाद मजबूत और सिल्की बन जाते है। अंडे का इस्तमाल करने से अन्य फायदे भी होते है जैसे की बालो की ग्रोथ बढ़ने में मदद करता है, गिरते हुए बालो को रोकता है, और बालो को स्लिकी और लम्बे बनते  है।

५.  अमला पाउडर

आवला पाउडर चुनिंदे आमला को सूखा कर उसका पाउडर बनाया जाता है। अमला में एंटी ऑक्सिडेंट, विटामिन, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपुर  मात्रा में पाया जाता है। अमला पाउडर का इस्तमाल करने से हमारे बाल झड़ने से रुक जाते है, बालो की रुसी (dandruff) कम होता है, बालो की ग्रोथ होती है, और सफ़ेद बालो को बढ़ने से भी रोकता है। अमला पाउडर बालो के साथ साथ स्किन को भी ग्लो करता है इसका पेस्ट इस्तमाल करने से त्वचा सुन्दर और चमकार बनती है। अमला पाउडर का इस्तेमाल करने से आखो की भी रौशनी बढती है।

५. शिकाकाई पाउडर

प्राचीन समय में लोग शिकाकाई पाउडर का इस्तमाल करते थे। जिसकी वजह से उनके बाल घने, मजबूत, काले और सिल्की  होते थे। शिकाकाई पाउडर में एंटी-ऑक्सिडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटिफंगल, गुण और विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K और विटामिन D जैसे पोषक तत्वों भरपूर मात्र पाए जाता है। शिकाकाई पाउडर का इस्तमाल करने से बाल बालो की ग्रोथ बढती है, बालो की रुसी (dandruff) कम होता है, पतले बालो को रोकता है, दो मुंहा बालो को भी बढ़ने से रोकते है।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started